Move to Jagran APP

Kurhani By-Election: तेजस्वी के 'लालू कार्ड' से इमोशनल हुए समर्थक, भीड़ ने दिए जीत के संकेत; कहा- सब ठीक रहेगा

Kurhani By-Election 2022 बुधवार को तेजस्वी यादव कुढ़नी विधानसभा के तुर्की में महागठबंधन प्रत्याशी मनोज कुशवाहा के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। यहां उन्होंने बताया कि तीन दिसंबर पिता के ऑपरेशन के लिए सिंगापुर जाएंगे। उनके साथ बड़े भाई तेजप्रताप यादव भी पिता से मिलने जाएंगे।

By Jagran NewsEdited By: Aditi ChoudharyPublished: Thu, 01 Dec 2022 01:31 PM (IST)Updated: Thu, 01 Dec 2022 01:31 PM (IST)
Kurhani by-election 2022: तेजस्वी के 'लालू कार्ड' से इमोशनल हुए समर्थक, भीड़ ने दिए जीत के संकेत

मुजफ्फरपुर, जागरण संवाददाता। बिहार के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कुढ़नी के तुर्की में अपने संबोधन के दौरान लालू कार्ड खेला, जिसपर जनता भी पिघल गए। तेजस्वी यादव ने कहा कि वह अपने पापा के पास जा रहे हैं। उनका आपरेशन होगा और जब वह होश में आएंगे तो पूछेंगे कुढ़नी में क्या हुआ। अब आप लोग बताएं कि वह क्या सुनाएंगे। भीड़ से आवाज आई सब ठीक रहेगा। इसके साथ उन्होंने कहा कि महागठबंधन प्रत्याशी मनोज कुशवाहा ने लालू प्रसाद से मिलकर कहा है कि अगर हमसे कोई गलती हो गई हो तो माफ कर दें। उसके बाद नीतीश कुमार संग टिकट तय हुआ।

loksabha election banner

भाई तेजप्रताप के साथ सिंगापुर जाएंगे तेजस्वी

बता दें कि बुधवार को तेजस्वी यादव कुढ़नी विधानसभा के तुर्की में महागठबंधन प्रत्याशी मनोज कुशवाहा के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। यहां उन्होंने बताया कि तीन दिसंबर को सिंगापुर जाएंगे। पांच दिसंबर को उनकी बहन की किडनी का पिता को प्रत्यारोपण के लिए आपरेशन होगा। उनके साथ वन पर्यावरण मंत्री और लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव भी सिंगापुर जाएंगे।

मालूम हो कि लालू किडनी ट्रांसप्लांट के लिए सिंगापुर गए हुए हैं। उनके साथ उनकी पत्नी पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और बेटी मीसा भारती भी गई हैं। बहुत संभव है कि उनका किडनी ट्रांसप्लांट दिसंबर के पहले सप्ताह में हो। जांच आदि सब ठीक रहा तो पांच दिसंबर को चिकित्सक उनकी सर्जरी कर सकते हैं।

लालू-नीतीश के रहते बिहार में कोई दंगा नहीं कर सकता 

राजद नेता व बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि देश की स्थिति अच्छी नहीं है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने देश और बिहार की हालत को देखते हुए ही महागठबंधन में शामिल होने का निर्णय लिया। इसके लिए हम उन्हें धन्यवाद देते हैं। आज देश में क्या हालत है? पूछिए मत। भाजपा वाले देश व संविधान को मिटाना चाहते हैं। लोकतंत्र को खत्म करना चाहते हैं। उनके खिलाफ ही हम एकजुट हुए हैं।

तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा का मतलब ही है- बड़का झूठा पार्टी, केवल जुमलेबाजी। बिहार के लोग उड़ती चिड़िया का पंख गिन लेते हैं। वे बुधवार को कुढ़नी विधानसभा के तुर्की में महागठबंधन प्रत्याशी मनोज कुशवाहा के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। सभा में पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह, राजद के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी ने भाजपा पर हमला बोला।

बिहार बोर्ड के मैट्रिक-इंटर टॉपर्स होंगे सम्मानित, फर्स्ट रैंक लाने वाले विद्यार्थियों को मिलेगा 1-1 लाख रुपये

Mahabodhi Temple: अब आपके घर को महकाएगी बुद्ध के चरणों में चढ़े फूलों से बनी अगरबत्ती, महिलाओं को मिला रोजगार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.