Agra News: गोली मारकर बहन की हत्या, विधवा भाभी को भी मारना चाहता था हत्यारोपित, दुकान के शटर ने बचाई जान
Agra News ताबड़तोड़ गोलियाें के बीच भीड़ भरे बाजार में भागकर नीलू ने बचाई जान। बहन की हत्या के बाद विधवा भाभी भी थीं निशाने पर। चंद इंच की दूरी से निकल रही थीं गोलियां दुकानों के शटर की आड़ लेकर बचाई जान।
आगरा, जागरण संवाददाता। दुकान पर ताला लगने के बाद बहन पूनम की गोली मारकर कर चुके निक्कू चौधरी के सिर पर खून सवार हो गया था। वह विधवा भाभी नीलू चाैधरी पर भी निशाना साध गोलियां चला रहा था। एक गाेली नीलू की बांह में लग चुकी थी। नीलू ने साहस दिखाया, उसने एक भी पल गंवाए बिना भीड़ भरे बाजार की आेर दौड़ लगा दी। करीब 100 फीट लंबी गैलरी में दुकानों की आड़ लेकर भाग रही थी।
गैलरी से बाहर आते ही वह भीड़ का हिस्सा बन गई, जिससे कि देवर निक्कू उसे निशाना न बना सके। ताबड़तोड़ गोलियां चलने से व्यस्त बाजार में भी दहशत फैल गई। करीब दस मिनट तक अफरातफरी की स्थिति रही। आगरा के व्यस्त शाहगंज बाजार की संकरी गली में संपत्ति के विवाद में शनिवार को भाई ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर बहन की हत्या कर दी।
पहले से बना चुका था बहन पूनम की हत्या
नीलू ने पुलिस को बताया कि वह पति रूपेंद्र की मई 2006 में हत्या के बाद अपने बुलंदशहर के सलेमपुर में रहती हैं। वहां बेटा पढ़ाई कर रहा है। वह आंगनबाड़ी कार्यकत्री हैं। वह सुबह करीब दस बजे जोगीपाड़ा में अपनी ससुराल पहुंची थीं। यहां पर उन्हें निक्कू चौधरी मिल गया। उन्होंने उससे अपना खर्चा देने की कहा तो वह अभद्रता करने लगा था। आरोपित पहले से उनकी और पूनम की हत्या की योजना बना चुका था। वह दोनों जैसे ही दुकान पर ताला लगाकर अंदर आईं, देवर ने दोनों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी थीं।
सड़क से सौ फीट अंदर है मकान
नौकर रामेश्वर भी वहां पर मौजूद था। वह निक्कू के इरादे भांप गया और उन्हें वहां से भागने की कहा। वह खुद भी बाहर की ओर भागा। उनका मकान मुख्य सड़क से करीब 100 फीट अंदर है। गैलरी के दोनों ओर दुकानें बनी हुई हैं। यह दुकानें ही उनके लिए रक्षा कवच बनीं। दुकानें बंद थीं, जिनकी आड़ लेकर वह मुख्य सड़क की ओर भागीं। इस दौरान पूरी गैलरी में उनका खून बिखरा हुआ था।
11 महीने से चल रहा था विवाद
नीलू चौधरी ने पुलिस काे बताया कि निक्कू चौधरी से करीब 11 महीने से विवाद चल रहा था। वह उन्हें एक भी रुपया नहीं दे रहा था। उन्होंने कई बार कहा कि बेटे की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। देवर निक्कू नहीं माना। उसने पिता यतेंद्र की दिसंबर 2021 में मौत के बाद बहन पूनम को भी खर्चा देना बंद कर दिया था। वह भी संपत्ति में अपना हिस्सा मांग रही थी। जिससे वह बहन पूनम और उससे रंजिश मानने लगा था। नौकर रामेश्वर ने पुलिस को बताया कि पूनम ने अपनी कास्मेटिक की दुकान खोली थी। जिससे वह अपना खर्चा चला रही थी।
ये भी पढ़ें...
Agra Top News: ताबड़तोड़ फायरिंग कर बहन की हत्या, एक क्लिक में पढ़ें आगरा और आसपास की टाप 9 खबरें
स्कूल में ही रह गए दोनों बच्चे
पुलिस की छानबीन में सामने आया कि निक्कू की पत्नी प्रीति दोनों बच्चाें को स्कूल छोड़ने के बाद परिचित के साथ सुबह मां पीतांबरा के दर्शन करने चली गई थी। हत्या के बाद निक्कू फरार हो गया। उसके दोनों बच्चे स्कूल में ही रह गए। वहां से फोन आने पर निक्कू की बुअा ने पुलिस काे जानकारी दी। पुलिस ने निर्मला से दोनों बच्चों को स्कूल से लेकर आने की कहा।
ये भी पढ़ें...