Move to Jagran APP

Agra Top News: ताबड़तोड़ फायरिंग कर बहन की हत्या, एक क्लिक में पढ़ें आगरा और आसपास की टाप 9 खबरें

Agra Top Newsआगरा में गोली मारकर बहन की हत्या कर दी गई। आरोपित भाई फरार है। मैनपुरी लोकसभा का उप चुनाव इन दिनों सुर्खियों में है। शनिवार को उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक पहुंचे और जनसभा को संबोधित किया। एक क्लिक में आगरा और आसपास की प्रमुख खबरें पढ़ सकते हैं।

By Abhishek SaxenaEdited By: Published: Sat, 26 Nov 2022 06:22 PM (IST)Updated: Sat, 26 Nov 2022 06:22 PM (IST)
Agra Top News: ताबड़तोड़ फायरिंग कर बहन की हत्या, एक क्लिक में पढ़ें आगरा और आसपास की टाप 9 खबरें
Agra Top News: एक ही स्थान पर आप आगरा और आसपास के जिलों की खबरें पढ़ सकते हैं।

आगरा, जागरण टीम। एक ही क्लिक में आगरा और आसपास के जिलों की प्रमुख घटनात्मक खबरें पढ़ सकते हैं।

loksabha election banner

भाई ने संपत्ति के विवाद में बहन पर चलाईं ताबड़तोड़ गोलियां, हत्या

आगरा: आगरा के व्यस्त शाहगंज बाजार की संकरी गली में संपत्ति के विवाद में शनिवार को भाई ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर बहन की हत्या कर दी। फायरिंग में आरोपित की भाभी भी घायल हो गई। दुस्साहसिक हत्याकांड की जानकारी होने पर एसपी सिटी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। हत्यारोपित की गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है। मृतका का नाम पूनम चौधरी है। उसकी उम्र 25 साल है।

नकली मोबिल आयल माफिया की 16 करोड़ की संपत्ति जब्त

आगरा: नकली मोबिल आयल के माफिया शान मोहम्मद उर्फ शन्नों की संपत्ति शनिवार को गैंगस्टर एक्ट में जब्त करने की कार्यवाही की गई। जिसकी अनुमानित कीमत करीब 16 करोड़ रुपये है। आरोपित का नकली मोबिल आयल के कई मामले में नाम आया था। उसकी फाइल दबने का मामला सोशल मीडिया में तूल पकड़ा था। मामला एसएसपी तक पहुंचने पर उन्हेांने इसे गंभीरता से लिया था। उन्होंने उसकी फाइल का खुद पता लगाया। सीओ छत्ता सुकन्या शर्मा ने बताया शनिवार को आरोपित शान मोहम्मद की संपत्ति गैंगस्टर एक्ट में जब्त करने की कार्रवाई की गई।

मैनपुरी का चुनाव भारत-पाकिस्तान के मैच जैसा: ब्रजेश पाठक

मैनपुरी: उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में पाकिस्तान का जिक्र कर नया दांव खेल दिया। ब्रजेश पाठक ने कहा कि यह चुनाव भारत-पाकिस्तान के मैच जैसा है। इसलिए जात-पात से ऊपर उठकर भाजपा को वोट करें। सपा शासन में गुंडाराज था। मैनपुरी की जनता से यह सब सहा है। इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को वोट कर सपा को सबक सिखांए।

हमारा सहयोग लेते तो मुख्यमंत्री होते अखिलेश: शिवपाल

मैनपुरी: उपचुनाव में पहली बार जसवंतनगर से निकल कर मैनपुरी जिले मेें प्रचार का आए प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव, भाजपा पर हमलावर रहे। शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि वर्ष 2017 में धोखा हो गया। तब भाजपा ने हमारा फायदा उठाया। इसके बाद 2019 के चुनाव में भी भाजपा ने हमारा फायदा उठाया। यदि बीते विधानसभा चुनाव में अखिलेश हमारा सहयोग लेते तो समाजवादी की सरकार बन जाती और वह मुख्यमंत्री होते। परंतु अब परिवार एक है और कोई धोखा नहीं होगा। नेताजी को श्रद्धांजलि के रूप में डिंपल यादव को एतिहासिक जीत दिलानी है।

ठाकुरजी को लग रही ठंड, ताप रहे अंगीठी

मथुरा : शीत से राहत देने को ठाकुरजी के समक्ष अब अंगीठी रखी गई है। ठाकुरजी, राधारानी को ठंड से बचाने के लिए गर्म वस्त्र धारण कराए गए हैं। भोग में भी केसर का प्रयोग किया जा रहा है।सर्दी बढ़ने के साथ ही लोग अपने बचाव को गर्म कपड़े, रजाई, गद्दे का प्रयोग करते हैं, इसी प्रकार ऋतु परिवर्तन होने पर आराध्य की सेवा पूजा में बदलाव किया जाता है। नवंबर की ठंड में द्वारकाधीश मंदिर में ठाकुरजी के समक्ष अंगीठी रखी जा रही है, ताकि ठंड के प्रभाव को कम किया जा सके।

पश्चिमपुरी और आवास विकास में पीएनजी लाइन क्षतिग्रस्त

आगरा: पश्चिमपुरी और आवास विकास कालोनी सिकंदरा के सेक्टर 16 में शनिवार को पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) की लाइन क्षतिग्रस्त होने से 500 से अधिक घरों में चूल्हे नहीं जले। घरों में दोपहर के खाने के लिए लोग तरस गए। पश्चिमपुरी में ग्रीन गैस की टीम शाम तक लाइन सुधारने में जुटी रही।

फीफा विश्वकप में विजेता खिलाड़ी पाएंगे आगरा में बना शानदार उपहार

आगराः कतर में चल रहे फुटबाल के महाकुंभ फीफा फुटबाल विश्वकप मे भले भारत के खिलाड़ी न खेल रहे हों, लेकिन इस आयोजन से आगरा भी सीधे तौर पर जुड़ गया है। इस विश्व स्तरीय आयोजन में यूरोपियन और अफ्रीकी देशों के खिलाड़ियों के साथ अतिथि और आयोजन से जुड़े लोगों को जो उपहार दिए जाएंगे, वह आगरा में ही तैयार हुआ है। इसे आगरा के स्टोर और मार्बल कारोबारी ने डेढ़ साल की मेहनत से तैयार किया है।

एडीए ने सील किया मार्केट

आगरा: आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) ने शनिवार को लोहामंडी वार्ड में दहतौरा में मार्केट पर सील लगाई। यहां बिना नक्शा पास कराए मार्केट में 10 दुकानें बना दी गई थीं। उन पर शटर लगाने के साथ ही रंगाई-पुताई का काम भी करा दिया गया था। हालांकि, निर्माण पूरा होने के बाद ही कार्रवाई किए जाने से एडीए पर सवाल भी खड़े हो रहे हैं।

किशोरी से दुष्कर्म, अश्लील फोटो वायरल

एटा: कोतवाली नगर क्षेत्र की किशोरी से दुष्कर्म के बाद उसका अश्लील फोटो प्रसारित कर दिया गया। पीड़िता की मां ने ब्लैकमेल करने और संबंध बनाने को बेटी को बार-बार बुलाने तथा मारपीटकर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।शुक्रवार शाम शहर की महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी के साथ मुहल्ला नारायन नगर की गली नंबर दो निवासी अभिषेक द्वारा दुष्कर्म किया गया। बेटी का अश्लील फोटो खींचकर प्रसारित करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने तथा संबंध बनाने के लिए बार-बार बुलाने का भी आरोप लगाया गया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.