Move to Jagran APP

Mosque Attack In Nigeria: नाइजीरिया के मस्जिद में बंदूकधारियों ने की गोलीबारी,12 की मौत; कई लोगों को किया अगवा

Mosque Attack In Nigeria नाइजीरिया में एक सशस्त्र गिरोह के एक बंदूकधारी ने एक इमाम सहित एक दर्जन उपासकों की हत्या कर दी जबकि कई अन्य लोगों को शनिवार को एक मस्जिद से अगवा कर लिया गया। एक स्थानीय नाइजीरियाई समाचार पत्र पंच ने यह जानकारी दी है।

By AgencyEdited By: Babli KumariPublished: Mon, 05 Dec 2022 08:53 AM (IST)Updated: Mon, 05 Dec 2022 08:53 AM (IST)
Mosque Attack In Nigeria: नाइजीरिया के मस्जिद में बंदूकधारियों ने की गोलीबारी,12 की मौत; कई लोगों को किया अगवा
नाइजीरिया के मस्जिद में बंदूकधारियों ने की गोलीबारी

अबुजा, एजेंसी। नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने एक इमाम सहित एक दर्जन उपासकों की हत्या कर दी और शनिवार की रात एक मस्जिद से कई अन्य लोगों का अपहरण कर लिया। स्थानीय निवासियों ने रविवार को देश के उत्तर में सशस्त्र गिरोहों के नवीनतम हमले की जानकारी देते हुए बताया।

loksabha election banner

डाकुओं ने उस समय मस्जिद पर धावा बोल दिया और लोगों को अगवा कर लिया जब वे मैगामजी समुदाय में अपनी मस्जिद के अंदर शाम की नमाज़ अदा कर रहे थे। स्थानीय लोगों ने कहा कि आतंकवादियों ने प्रार्थना का नेतृत्व कर रहे मुख्य इमाम और एक अन्य उपासक को गोली मारकर घायल कर दिया और अन्य लोगों को ले गए।

निवासियों ने आरोप लगाया कि आतंकवादी गांवों में घुस आए और पीड़ितों को अपने साथ ले गए।

बंदूकधारी लोगों की हत्या कर मांगते हैं फिरौती

बता दें कि ये बंदूकधारियों का गिरोह, जिन्हें डाकुओं के रूप में जाना जाता है, उन समुदायों पर हमला करते हैं जहां सुरक्षा कड़ी होती है, लोगों की हत्या करते हैं या फिरौती के लिए उनका अपहरण करते हैं। गिरोह यह भी मांग करता है कि ग्रामीणों को संरक्षण शुल्क का भुगतान करना होगा ताकि उन्हें खेती करने और अपनी फसल काटने की अनुमति मिल सके।

राष्ट्रपति मुहम्मदू बुहारी के गृह राज्य कैटसीना के फुनटुआ निवासी लॉवल हारुना ने न्यूज एजेंसी रॉयटर्स को फोन पर बताया कि बंदूकधारी मोटरबाइक पर मैगामजी मस्जिद पहुंचे और छिटपुट गोलीबारी शुरू कर दी, जिससे नमाजियों को भागने पर मजबूर होना पड़ा।

हारुना ने कहा कि रात की नमाज में शामिल हुए और मुख्य इमाम सहित करीब 12 लोग गोलीबारी में मारे गए।

यह भी पढ़ें- China Coronavirus Cases: चीन में उरुमकी समेत कुछ और शहरों में ढील, आज से फिर खुल जाएंगे माल और बाजार

यह भी पढ़ें-  India-Germany Ties: आज से दो दिवसीय भारत दौरे पर जर्मनी की विदेश मंत्री, जयशंकर के साथ करेंगी अहम वार्ता


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.