Lok sabha Election 2024: Akhilesh Yadav के पास नहीं है अपनी गाड़ी, कितनी संपत्ति के हैं मालिक
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने वर्ष 2009 में कन्नौज संसदीय सीट से नामांकन के दौरान चल संपत्ति 3,83,24,500 रुपये दर्शायी थी। अचल संपत्ति एक करोड़ 69 लाख 58 हजार 657 रुपये बताई थी। इस बार नामांकन में gfx-in अब उनकी चल संपत्ति नौ करोड़ 12 लाख 91 हजार 728 रुपये होने की जानकारी दी गई है। अचल संपत्ति 17 करोड़ 22 लाख 858 हो गई है। इसी तरह कुल पांच गुणा चल और अचल संपत्ति बढ़ी है।