Move to Jagran APP

Gorakhpur: पर्वतारोही नीतीश ने अफ्रीका की पांचवीं सबसे ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा, 42 घंटे में पूरा किया मिशन

गोरखपुर के पर्वतारोही नीतीश सिंह ने अफ्रीका महाद्वीप की पांचवीं सबसे ऊंची चोटी माउंट मेरु पर तिरंगा फहराकर कीर्तिमान बनाया है। नीतीश ने यह मिशन 42 घंटे में पूरा किया है। नीतीश कई चोटियों पर तिरंगा फहरा चुके हैं।

By Jagran NewsEdited By: Pragati ChandPublished: Mon, 02 Jan 2023 03:09 PM (IST)Updated: Mon, 02 Jan 2023 03:09 PM (IST)
गोरखपुर के नीतीश ने अफ्रीका की चोटी पर फहराया तिरंगा। -जागरण

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। पर्वतारोही नीतीश सिंह ने अफ्रीका महाद्वीप की 5वीं सबसे ऊंची चोटी माउंट मेरु (14968 फीट) पर तिरंगा फहराया है। नीतीश ने यह मिशन 42 घंटे में पूरा कर नया कीर्तिमान स्थापित किया।

loksabha election banner

ऐसे पूरा किया मिशन

माउंट मेरु को फतह करने के लिए 26 दिसंबर को नीतीश मुंबई से रवाना हुए थे। तंजानिया से 27 दिसंबर को दोपहर 12.30 बजे चढ़ाई की शुरुआत की और शाम 5.30 बजे पर बेस कैंप पहुंचे। अगले दिन सुबह आठ बजे कैंप दो के लिए चढ़ाई शुरू की। दोपहर 12.30 बजे 3500 मीटर की ऊंचाई कैंप दो पर पहुंच गए। मध्य रात्रि में अंतिम शिखर की चढ़ाई के लिए निकल गए। तूफानी हवा और कठिन रास्ते पर चलते हुए 29 की सुबह 6.20 बजे वे माउंट मेरु की चोटी पर पहुंच गए थे। माउंट मेरु की चोटी से नीतीश ने शिक्षा सबका अधिकार एवं बाल विवाह मुक्त भारत का जागरूकता संदेश दिया।

इन चोटियों पर भी फहरा चुके हैं तिरंगा

2018 में माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप (17598 फीट) पर पहुंचे। उसी वर्ष लेह लद्दाख स्थित माउंट स्टाक कांगड़ी (6124 मीटर) पर तिरंगा फहराया। 2019 में अरुणाचल प्रदेश स्थित मीराथांग ग्लेशियर (16600 फीट) पर पहुंचे। 2020 में माउंट रूद्र गैरा उत्तराखंड (19081 फीट) पर सफलता पूर्वक चढ़ाई की। वे अफ्रीका और यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी पर भी तिरंगा फहरा चुके हैं।

आरोग्य मेले में मिला 4429 लोगों को लाभ

मुख्यमंत्री आरोग्य मेला रविवार को 78 स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित किया गया। 4429 लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ प्रदान किया गया। इसमें 1648 पुरुष, 2129 महिलाएं और 652 बच्चे शामिल रहे। 547 लोगों की कोरोना जांच की गई। किसी की रिपोर्ट पाजिटिव नहीं आई है। सीएमओ डा. आशुतोष कुमार दूबे ने बताया कि मेले में लिवर के 153 लिवर, चर्म के 439 और टीबी के 19 रोगी देखे गए। 11 गंभीर रोगियों को बीआरडी मेडिकल कालेज व जिला अस्पताल रेफर किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.