Chanakya Niti Tips: बुद्धिमान व्यक्ति को नहीं करनी चाहिए ये गलती, भुगतना पड़ता है बुरा परिणाम
आचार्य चाणक्य प्राचीन काल के सबसे विद्वान व्यक्तियों में से एक माने गए हैं। चाणक्य नीति एक ऐसा नीति ग्रंथ है जिसमें वर्णित बातों को जीवन में उतारने से आप जीवन में कई तरह के लाभ देख सकते हैं। ऐसे में आचार्य चाणक्य अपने नीति शास्त्र में बताया है कि एक बुद्धिमान व्यक्ति को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Chanakya Niti Tips in Hindi: चाणक्य नीति, आचार्य चाणक्य द्वारा रचित एक नीति ग्रन्थ है। नीतिपरक ग्रन्थों में चाणक्य नीति का महत्त्वपूर्ण स्थान माना गया है। इसमें आचार्य चाणक्य ने जीवन को सुखमय एवं सफल बनाने के लिए कई उपयोगी सुझाव दिए गए हैं। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि एक बुद्धिमान व्यक्ति को अपने जीवन में क्या गलती नहीं करनी चाहिए, वरना उसे कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
इन लोगों से रहें सतर्क
चाणक्य नीति में कहा गया है कि एक बुद्धिमान व्यक्ति को हमेशा शक्तिशाली शत्रु और कमजोर मित्र से सतर्क रहना चाहिए। क्योंकि ये दोनों हमेशा दुख देते हैं। इसके साथ ही चाणक्य जी यह भी कहते हैं कि सुखी और सफल रहने के लिए व्यक्ति को हमेशा सच बोलना चाहिए और, सोच-समझकर खर्च करना चाहिए।
यह भी पढ़ें - Garud Puran: गरुड़ पुराण में ये आदतें बताई गई हैं खराब, बन सकती हैं आपकी गरीबी का कारण
न जाएं इस स्थान पर
चाणक्य जी कहते हैं कि जिस स्थान पर आपका आदर न हो या फिर जहां कमाई और ज्ञान का कोई साधन न हो, ऐसे स्थान को तुरंत छोड़ देना चाहिए। इसके साथ ही ऐसे स्थान पर भी रहने का कोई लाभ नहीं है, जहां कोई मित्र और रिश्तेदार न हो। ऐसे स्थान को छोड़ने में ही भलाई है।
यह भी पढ़ें - Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार ये आदतें बनती हैं दुखों का कारण, जिंदगीभर परेशान रहते हैं ऐसे लोग
ये हैं दो जरूरी चीजें
चाणक्य ने जीवन में कामयाबी पाने के लिए दो सूत्र बताए हैं। चाणक्य के अनुसार जिस प्रकार दो पंखों की सहायता से कोई पक्षी आकाश में उड़ पाता हैं, ठीक उसी तरह कर्म और ज्ञान रूपी दो पंखों के आधार पर इंसान भी सफलता के आकाश में उड़ने सकता है।
WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें
डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'