Move to Jagran APP

Draupdi Murmu: राजस्थान के दो दिन के दौरे पर रहेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, सविंधान पार्क का करेंगी उद्घाटन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से राजस्थान के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगी। वहां वह जयपुर के राजभवन में संविधान पार्क का उद्घाटन भी करेंगी। इसके साथ ही वह आदिवासी समुदाय के लोगों से मुलाकात करेंगी वहीं विभिन्न कार्यक्रमों की भी आधारशिला रखेंगी।( फाइल फोटो)

By Edited By: Ajay SinghPublished: Tue, 03 Jan 2023 10:32 AM (IST)Updated: Tue, 03 Jan 2023 10:32 AM (IST)
Draupdi Murmu: राजस्थान के दो दिन के दौरे पर रहेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, सविंधान पार्क का करेंगी उद्घाटन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से राजस्थान के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगी।

जयपुर एएनआई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से राजस्थान के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगी। जहां वह कई परियोजनाओं की शुरूआत करने के साथ साथ कई समारोह में भी भाग लेंगी। राष्ट्रपति सचिवालय के एक अधिकारिक बयान के मुताबिक द्रौपदी मुर्मू जयपुर के राजभवन में संविधान पार्क का उद्घाटन भी करेंगी। इसके अलावा वह वर्चुअली मोड में राजस्थान में सौर ऊर्जा क्षेत्रों के लिए ट्रांसमिशन सिस्टम का शुभारंभ करेंगी। साथ ही मुर्मू 1 हजार मेगावाट की बीकानेर सौर ऊर्जा परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगी।

loksabha election banner

संविधान पार्क की खास बातें

जेडीए ने राजभवन परिसर में 8 करोड़ 16 लाख रुपए की लागत से बेहद खूबसूरत संविधान उघान बनाया है। इस उघान में संविधान के गठन में योगदान देने वाले भारत देश के कई महापुरुषों की प्रतिमाएं और शिलालेखों को दर्शाया गया है। तो वहीं उघान में महात्मा गांधी, महाराणा प्रताप और राजस्थान कला संस्कृति की झलकियां भी पेश की गई हैं। ये संविधान पार्क सप्ताह में दो दिन के लिए आम लोगों के लिए खुला रहेगा। बता दें कि पार्क में सभी के लिए एंट्री फ्री रहेगी। संविधान पार्क में प्रवेश करते ही सबसे पहले गोल्डन ब्लेक कलर का स्कल्पचर नजर आएगा। ब्लेक बैकग्राउंट पर गोल्डन कलर में ‘कॉंस्टिट्युशन ऑफ इंडिया’लिखा हुआ है और साथ में अशोक स्तंभ को भी उकेरा गया है। इसके चारों ओर गोल्डन कलर में फुलवारी बनाई गई है जिसमें अलग अलग फुलों के साथ कमल के फूल भी नजर आ रहे हैं।

आदिवासी समुदाय से मुलाकात करेंगी राष्ट्रपति

द्रौपदी मुर्मू राजभवन में कथौड़ी एवं सहरिया आदिवासी समूहों के साथ मुलाकात भी करेंगी। इसके अलावा वह उसी शाम को माउंट आबू में ब्रम्हा कुमारियों के द्वारा आयोजित किए गए Rise Rising India Through Spritual Empowernment (आध्यात्मिक सशक्तिकरण के माध्यम से बढ़ते भारत का उदय) पर एक राष्ट्रीय अभियान के शुभारंभ की शोभा भी बढ़ाएंगी।

यह भी पढ़े: Arunachal Visit: चीन के साथ झड़प के बाद पहली बार राजनाथ सिंह का अरुणाचल दौरा, कई परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राजस्थान के दो दिवसीय दौरे के बीच विभिन्न कार्यक्रमों की शुरूआत करने के साथ- साथ विभिन्न प्रकार के समारोह में शामिल हो कर कार्यक्रम में चार चांद लगाएंगी। वह ब्रम्हा कुमारिस साइलेंस रिट्रीट सेंटर, सिंकदराबाद, तेलंगाना की भी वर्चुअली उद्घाटन करेंगी। साथ ही वह मध्य प्रदेश के इंदौर में ब्रम्हा कुमारिस ऑडिटोरियम और अध्यात्मिक आर्ट गैलरी की भी आधारशिला रखेंगी। वह 4 जनवरी 2023 को राजस्थान के पाली में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के 18 वें राष्ट्रीय जंबोरे के उद्घाटन की शोभा भी बढ़ाएंगी।

यह भी पढ़े: Fact Check: अमेरिका में आए बर्फीले तूफ़ान के टाइम-लैप्स का यह वीडियो 2016 का है


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.