Move to Jagran APP

Chandigarh Weather Update: पंजाब और हरियाणा में बना हुआ है ठंड का प्रकोप, बढ़ा तापमान

पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्‍सों में ठंड का प्रकोप बना हुआ है। रविवार को मौसम में फिर से बदलाव देखने को मिला है। पंजाब और हरियाणा की साझा राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

By Jagran NewsEdited By: Himani SharmaPublished: Sun, 05 Feb 2023 11:28 AM (IST)Updated: Sun, 05 Feb 2023 11:28 AM (IST)
Chandigarh Weather Update: पंजाब और हरियाणा में बना हुआ है ठंड का प्रकोप, बढ़ा तापमान
पंजाब और हरियाणा में बना हुआ है ठंड का प्रकोप, बढ़ा तापमान

चंडीगढ़, 5 फरवरी (पीटीआई): पंजाब और हरियाणा में रविवार को कई स्थानों पर कड़ाके की ठंड पड़ी। पिछले एक-दो दिनों में तापमान में गिरावट महसूस हुई थी। अब रविवार को मौसम में फिर से बदलाव देखने को मिला है।मौसम विभाग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पंजाब में अमृतसर में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस और लुधियाना में 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

loksabha election banner

यह भी पढ़ें:  Punjab News: ड्यूटी पर मौजूद नशे में कपड़े उतारने वाला पंजाब पुलिसकर्मी निलंबित

बठिंडा और फरीदकोट में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस, पठानकोट में 8.8 डिग्री सेल्सियस, गुरदासपुर में 10 डिग्री सेल्सियस और पटियाला में 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हरियाणा का तापमान

पड़ोसी राज्य हरियाणा के हिसार में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस और अंबाला में 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नारनौल, रोहतक, भिवानी और सिरसा का न्यूनतम तापमान क्रमश: 9.5 डिग्री सेल्सियस, 9.8 डिग्री सेल्सियस, 9 डिग्री सेल्सियस और 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पंजाब और हरियाणा की साझा राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें: Batala Breaking News: अपनी ही सर्विस पिस्टल से ट्रैफिक पुलिस के एसआई को लगी गोली, अस्पताल में चल रहा इलाज


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.