Move to Jagran APP

Gujarat: आप के सीएम उम्मीदवार ने कांग्रेस को बताया भाजपा की B टीम, आखिर इसुदन गढ़वी ने क्यों लगाया यह आरोप?

शुक्रवार को गुजरात के द्वारका में आप के नेता इसुदान गढ़वी ने कहा कि अगर गुजरात विधानसभा में कांग्रेस चुनाव नहीं लड़ रही होती तो आप पंजाब की तरह गुजरात में भी आम आदमी पार्टी की सरकार पूर्ण बहुमत से सरकार बना लेती।

By AgencyEdited By: Piyush KumarPublished: Fri, 25 Nov 2022 04:47 PM (IST)Updated: Fri, 25 Nov 2022 04:47 PM (IST)
Gujarat: आप के सीएम उम्मीदवार ने कांग्रेस को बताया भाजपा की B टीम, आखिर इसुदन गढ़वी ने क्यों लगाया यह आरोप?
आम आदमी पार्टी के लिए सीएम के उम्मीदवार इसुदन गढ़वी की फाइल फोटो।

नई दिल्ली, एजेंसी। गुजरात विधानसभा के चुनावी रण में जीत हासिल करने के लिए सभी राजनीतिक पार्टियां जोर शोर से चुनाव प्रचार कर रही है। पंजाब विधानसभा में मिली जबरदस्त जीत के बाद आप की कोशिश है कि गुजरात विधानसभा में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बने। आम आदमी पार्टी जोर-शोर से गुजरात के अलग जिलों में चुनाव प्रचार में जुटी है। शुक्रवार को गुजरात के द्वारका में आप के नेता इसुदान गढ़वी ने कहा कि अगर गुजरात विधानसभा में कांग्रेस, चुनाव नहीं लड़ रही होती तो आप पंजाब की तरह गुजरात में भी आम आदमी पार्टी की सरकार पूर्ण बहुमत से सरकार बना लेती।

loksabha election banner

कांग्रेस है भाजपाकी 'बी' टीम: इसुदन गढ़वी

समाचार एजेंसी एएनआइ से बातचीत करते हुए आम आदमी पार्टी के लिए सीएम के उम्मीदवार इसुदन गढ़वी (Isudan Gadhvi) ने कांग्रेस पर हमला किया और कांग्रेस को सत्तारूढ़ भाजपा की 'बी टीम' करार दिया। गढ़वी ने आगे उम्मीद जताई कि आगामी विधानसभा चुनाव में आम आदमी की पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। बता दें कि कुछ दिनों पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप सुप्रिमो अरविंद केजरीवाल ने एक वीडियो में कहा था कि गुजरात की जनता को आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को वोट नहीं देना चाहिए।

गढ़वी ने कांग्रेस पर सवाल उठाते हुए कहा कि पिछले आठ सालों में कांग्रेस के विधायकों सहित 65 बड़े नेता, भाजपा में शामिल हुए। तो बताएं कि कांग्रेस किसकी 'बी' टीम है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा 'अगर आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को 70 और कांग्रेस को 10-15 सीटें मिलती हैं, तो मुमकिन है कि कांग्रेस के विधायक भाजपा में शामिल होकर सरकार बनाने की स्थिति में आ जाएंगे।'

यह भी पढ़ें: Gujarat Election 2022: पहले चरण में आधे उम्‍मीदवार 5वीं से 12वीं तक पढ़े, 37 अनपढ़

अरविंद केजरीवाल को बदनाम करने की हो रही कोशिश: इसुदन गढ़वी

गौरतलब है कि तिहाड़ जेल से आप नेता और दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन के सीसीटीवी फुटेज पर गढ़वी ने कहा, 'यह भाजपा की योजना है, यह एक साजिश है, जो 8 दिसंबर तक चलती रहेगी। यह सभी साजिशें दिल्ली के मुख्यमंत्री को अपमान करने के लिए है। उन्होंने आगे कहा कि अरविंद केजरीवाल पर सभी को भरोसा है। सभी को उम्मीद है कि आप गुजरात में बेहतर बिजली, स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधाएं मुहैया कराएगी। उन्होंने कहा कि लोग भाजपा और कांग्रेस से तंग आ चुके हैं।

यह भी पढ़ेंGujarat Election 2022: पहले चरण में केवल 9 फीसद महिला उम्मीदवार मैदान में, 2017 में इससे भी कम को मिला था टिकट


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.