Maharashtra: हिंगोली में महसूस किए गए भूकंप के हल्के झटके, किसी के हताहत होने की नहीं मिली जानकारी
महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में रविवार सुबह 3.6 तीव्रता का हल्का झटका महसूस किया गया। इसकी जानकारी अधिकारियों ने दी। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने एक ट्वीट में कहा पांच किमी की गहराई पर सुबह 4.30 बजे भूकंप दर्ज किया गया।
हिंगोली, एजेंसी। महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में रविवार सुबह 3.6 तीव्रता का हल्का झटका महसूस किया गया। इसकी जानकारी अधिकारियों ने दी।
जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय (district disaster management office) के एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने एक ट्वीट में कहा, पांच किमी की गहराई पर सुबह 4.30 बजे भूकंप दर्ज किया गया।
हिंगोली लातूर जिले के किल्लारी से लगभग 250 किमी दूर स्थित है, जो 30 सितंबर, 1993 को विनाशकारी भूकंप का केंद्र था, जिसने लगभग 10,000 लोगों की जान ले ली थी और कई अन्य लोगों को घायल कर दिया था।