Move to Jagran APP

Year Ender 2022: हैदराबाद के आसपास इन जगहों पर दोस्तों के साथ कर सकते हैं क्रिसमस सेलिब्रेट

Year Ender 2022 दिल्ली में कुतुब मीनार और हैदराबाद में चारमीनार प्रसिद्ध है। चारमीनार का निर्माण सन 1591 में हुआ है। ऐसा कहा जाता है कि हैदराबाद में सबसे अधिक पर्यटक चारमीनार देखने आते हैं। यह खूबसूरत स्मारक मुसी नदी के पूर्वी तट पर स्थित है।

By Pravin KumarEdited By: Published: Wed, 07 Dec 2022 03:48 PM (IST)Updated: Wed, 07 Dec 2022 03:48 PM (IST)
Year Ender 2022: हैदराबाद के आसपास इन जगहों पर दोस्तों के साथ कर सकते हैं क्रिसमस सेलिब्रेट
Year Ender 2022: हैदराबाद के आसपास इन जगहों पर दोस्तों के साथ कर सकते हैं क्रिसमस सेलिब्रेट

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Year Ender 2022: हर साल 25 दिसंबर को क्रिसमस का त्योहार दुनिया भर में एक साथ मनाया जाता है। इसके लिए तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। लोग क्रिसमस की खरीदारी में बिजी हैं। इसके अलावा, लोग क्रिसमस के मौके पर वेकेशन पर जाते हैं। इसके लिए लोग खूबसूरत जगहों का चयन करते हैं। अगर आप भी ऐतिहासिक जगहों पर अपने दोस्तों के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट करना चाहते हैं, तो हैदराबाद के आसपास इन खूबसूरत ऐतिहासिक जगहों पर जा सकते हैं। आइए जानते हैं-

loksabha election banner

गोलकुंडा

इतिहास के पन्नों को पलटने से पता चलता है कि गोलकुंडा हीरे उत्पादन के लिए जाना जाता था। जानकारों की मानें तो इस क्षेत्र से दुनिया के सबसे महंगे हीरे का उत्पादन हुआ है। वर्तमान समय में विश्व के कई देशों में गोलकुंडा के क्षेत्रों के हीरे हैं। खासकर, कोहिनूर हीरा भी गोलकुंडा के क्षेत्रों में मिला है। इसके अलावा, गोलकुंडा ग्रेनाइट चट्टानों के लिए जाना जाता है। आज भी गोलकुंडा किला में इतिहास का साक्ष्य खंडहर अवस्था में है। आप अपने दोस्तों के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट करने और भारत के इतिहास से रूबरू होने के लिए गोलकुंडा जा सकते हैं। यह किला खूबसूरत शहर हैदराबाद से महज 5 मील दूर है। आप सड़क मार्ग के जरिए गोलकुंडा पहुँच सकते हैं।

वारंगल किला

आप गोलकुंडा के अलावा, क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए हैदराबाद के आसपास वारंगल फोर्ट जा सकते हैं। इस किले का निर्माण सन 1391 में काकतीय वंश के राजा गजपति देव ने किया था। वहीं, वारंगल में विशाल दुर्ग का निर्माण कराया था। आप  अपने दोस्तों के साथ हैदराबाद के इतिहास से रूबरू होने के लिए वारंगल किला जा सकते हैं। यह किला सुबह 9 बजे खुलता है और शाम 8 बजे बंद हो जाता है। इस किले में प्रवेश के लिए 15 रुपये देने होते हैं।

चारमीनार

दिल्ली में कुतुब मीनार और हैदराबाद में चारमीनार प्रसिद्ध है। चारमीनार का निर्माण सन 1591 में हुआ है। ऐसा कहा जाता है कि हैदराबाद में सबसे अधिक पर्यटक चारमीनार देखने आते हैं। यह खूबसूरत स्मारक मुसी नदी के पूर्वी तट पर स्थित है। वहीं, चारमीनार के पश्चिम में लाद बाजार है। इस खूबसूरत स्मारक का निर्माण ग्रेनाइट, चूना पत्थर और संगमरमर से हुआ है। आप अपने दोस्तों के साथ चारमीनार देखने के लिए जा सकते हैं। खासकर, क्रिसमस पर बड़ी संख्या में पर्यटक चारमीनार देखने आते हैं। इसके अलावा, रामप्पा मंदिर और हजार स्तंभों वाला मंदिर है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.