Move to Jagran APP

Avalanche in Gulmarg: गुलमर्ग में एक बार फिर हुआ हिमस्खलन, पर्यटकों के लिए जारी हुई गाइडलाइन

Avalanche in Gulmarg जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही बर्फबारी पर आफत बन गई है। लगातार हो रहे हिमस्खलन को देखते हुए पर्यटकों को एक बार फिर सलाह दी गई है कि वो यहां आने से बचे। पर्यटकों के लिए नई गाइडलाइन भी जारी की गई है।

By Jagran NewsEdited By: Swati SinghPublished: Sat, 04 Feb 2023 02:32 PM (IST)Updated: Sat, 04 Feb 2023 02:32 PM (IST)
Avalanche in Gulmarg: गुलमर्ग में एक बार फिर हुआ हिमस्खलन, पर्यटकों के लिए जारी हुई गाइडलाइन
आज शनिवार को एक बार फिर से अफरवत गुलमर्ग में हिमस्खलन हुआ।

जम्मू, जागरण डिजिटल डेस्क। जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही बर्फबारी पर आफत बन गई है। आज शनिवार को एक बार फिर से अफरवत गुलमर्ग में हिमस्खलन हुआ। हालांकि, इस हिमस्खलन में किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।

loksabha election banner

बता दें कि इस क्षेत्र को पहले से ही रेड जोन के रूप में अधिसूचित किया गया है। लगातार हो रहे हिमस्खलन को देखते हुए पर्यटकों को एक बार फिर सलाह दी गई है कि वो यहां आने से बचे। वहीं, इस वक्त पर्यटक गुलमर्ग में फंसे हुए हैं, उन्हें जल्द से जल्द पुलिस और सुरक्षाबलों की सहयोग से सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है। इसके साथ ही साथ पर्यटकों को यहां नहीं जाने की सलाह दी गई है।

पहले भी हुआ था हिमस्खन

बता दें कि, बीते बुधवार को जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में गुलमर्ग स्कीइंग रिसोर्ट के ऊपरी इलाकों में भारी हिमस्खलन हुआ था। इस हिमस्खलन में दो विदेशी नागरिकों की मौत हो गई थी। दोनों विदेशी नागरिकों के शव बरामद कर लिए गए थे।

यह भी पढ़ें  Joshimath Like Situation In Doda: जोशीमठ के बाद डोडा में दरारें, GSI की टीम जांच में जुटी

कई राजमार्ग बंद

जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी और हिमस्खलन के बाद तीन राष्ट्रीय राजमार्गों सहित कुल 173 सड़कें अभी भी बंद हैं। जम्मू-कश्मीर ट्रैफिक पुलिस ने शनिवार सुबह जानकारी दी कि जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात सुचारू रूप से चल रहा है जबकि मुगल रोड और एसएसजी रोड बंद है।

यह भी पढ़ें Jammu and Kashmir: केंद्रीय बजट विकसित भारत का संकल्प लेकर चला: अनुराग ठाकुर

बारिश और हिमपात की संभावना

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, जम्मू और कश्मीर में अगले 24 घंटों शुष्क मौसम रहने का अनुमान है, साथ ही उत्तरी कश्मीर में एक या दो स्थानों पर बहुत हल्की बारिश और हिमपात भी हो सकता है। विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश या हिमपात का भी अनुमान है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.