बच्चा न होने पर ससुराल पक्ष करता था पिटाई, मायके वापिस जाने का बनाते थे दबाव, महिला ने कराई शिकायत दर्ज
महिला ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसे शादी के बाद कोई संतान नहीं हो रही है। इस कारण पति व सास-ससुर उसके साथ पिटाई करते हैं। और उस पर मायके वापिस जाने का दवाब बनाते हैं। सके गहने भी सास-ससुर के पास हैं।
जागरण संवाददाता, नाहन: पांवटा साहिब उपमंडल के पुरुवाला पुलिस थाने में महिला ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसे शादी के बाद कोई संतान नहीं हो रही है। इस कारण पति व सास-ससुर उसके साथ पिटाई करते हैं। पुलिस में दी शिकायत में बबीता पत्नी रजनीश कुमार निवासी सतौन तहसील कमरऊ ने बताया पति उसे परेशान कर मायके जाने के लिए बोलता है।
उसकी पिटाई भी की जाती है। उसके गहने भी सास-ससुर के पास हैं। एक सप्ताह पहले उसने शिकायत दर्ज करवाई थी, लेकिन इसके बाद भी ससुराल पक्ष के लोग उसे परेशान कर रहे हैं। शनिवार सुबह भी उसकी पिटाई की गई। बच्चा न होने पर उसे ताने दिए जाते हैं। पांवटा साहिब के डीएसपी रमाकांत ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।
मंदिर के ताले तोड़ उड़ाए लाखों के गहने
जागरण संवाददाता, नाहन: श्रीरेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के संगड़ाह उपमंडल की घंडूरी पंचायत के बिजट महाराज मंदिर कांडो से चोरों ने लाखों रुपये की कीमत के सोने-चांदी की धार्मिक महत्व की वस्तुओं को चोरी कर लिया। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार शुक्रवार रात साथ मौजूद इसी गांव की गूगा पीर माड़ी अथवा मंदिर से भी चोर चांदी के छत्र ले उड़े। शनिवार सुबह ताले टूटे देख लोगों ने पुलिस को सूचित किया।
चांदी का छत्र भी चोरी
ग्रामीणों के अनुसार विजट महाराज व गूगा पीर मंदिरों के गेट सहित सभी ताले तोड़ शातिरों ने चांदी के छत्र व सोने की धार्मिक महत्व की वस्तुओं को चुराया है। पंचायत प्रधान सुरेंद्र सिंह, मंदिर कमेटी अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधान जगत सिंह, पुजारी तपेंद शर्मा व भंडारी नारायण सिंह आदि ने बताया कि मंदिर से चोरी हुए सोने-चांदी की कीमत चार से पांच लाख रुपये है। उधर संगड़ाह के डीएसपी मुकेश कुमार डढवाल ने बताया कि पुलिस टीम ने मौके पर जाकर जांच की है।
यह भी पढ़ें - Shimla Weather: शिमला में आंधी से मौसम ने फिर ली करवट, चोटियों पर हुआ हिमपात