Move to Jagran APP

Himachal Avalanche: हिमाचल में हिमस्खलन की चपेट में आए सीमा सड़क संगठन के दो कर्मियों की मौत, एक की तलाश जारी

Himachal Avalanche रविवार शाम तीन से चार बजे के बीच दारचा से आगे छिका के पास हिमस्खलन हुआ जिससे मार्ग बहाली में जुटे यह तीनों कर्मी हिमस्खलन की चपेट में आ गए। इस दर्दनाक घटना में बीआरओ को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।

By Jagran NewsEdited By: Swati SinghPublished: Mon, 06 Feb 2023 09:02 AM (IST)Updated: Mon, 06 Feb 2023 11:49 AM (IST)
हिमाचल के लाहौल-स्पीति जिले में चिका के पास रविवार को हिमस्खलन हुआ

शिमला,जागरण संवाददाता। हिमाचल के लाहौल-स्पीति जिले में चिका के पास रविवार को हिमस्खलन की चपेट में आने से सीमा सड़क संगठन (BRO) के दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य लापता बताया जा रहा है। दारचा शिंकुला मार्ग पर हिमस्खलन की चपेट में आए बीआरओ के तीसरे कर्मचारी की तलाश जारी है।

loksabha election banner

बीआरओ ने दो कर्मचारियों के शव रविवार शाम को ही बरामद कर लिए थे। मृतकों की पहचान राकेश पुत्र अशोक कुमार जिला चंबा हिप्र, राम बुद्धा पुत्र मुनि राम बुद्धा 17 मील मनाली मूल रूप से नेपाल के रूप में हुई है। जबकि पासंग छेरिंग लामा पुत्र लुनंदन लामा पतलीकूहल मनाली मूल रूप से नेपाल का अभी कोई सुराग नहीं लगा है।

यह भी पढ़ें Himachal Avalanche: हिमाचल प्रदेश के लाहौल में हुए हिमस्खलन में BRO के दो मजदूरों की मौत, एक अन्य लापता

हिमस्खलन की चपेट में आए मजदूर

रविवार शाम तीन से चार बजे के बीच दारचा से आगे छिका के पास हिमस्खलन हुआ जिससे मार्ग बहाली में जुटे यह तीनों कर्मी हिमस्खलन की चपेट में आ गए। इस दर्दनाक घटना में बीआरओ को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।

गत दिनों हुए भारी हिमपात से शिंकुला दर्रे में चार फीट बर्फ की मोटी दारचा बिछ गई है। बीआरओ ने इस बार शिंकुला दर्रे के बहाल कर लेह लद्दाख को अधिकतर समय मनाली से जोड़े रखा है।

लेह लद्दाख का मनाली से संपर्क कटा

इस बार 12 जनवरी को हुए भारी हिमपात के बाद लेह लद्दाख का मनाली से सम्पर्क कटा हुआ है। बीआरओ ने कुछ दिन पहले ही मौसम साफ होते ही दारचा शिंकुला दर्रे की बहाली शुरू की थी।

यह भी पढ़ें Dalai Lama: दलाई लामा की सुरक्षा में 12 साल से तैनात डूका होगा रिटायर, अब 'टॉमी' करेगा धर्मगुरु की रक्षा

बीआरओ के कर्मचारी की तलाश जारी

रविवार को बीआरओ की टीम दारचा से कुछ किमी आगे सड़क से बर्फ हटाने में जुटी थी कि अचानक पहाड़ी से हिमस्खलन हुआ और बीआरओ के तीन जवान उसकी चपेट में आ गए। बीआरओ चीफ इंजीनियर जितेंद्र प्रसाद ने कहा कि तीसरे व्यक्ति का तलाश जारी है। उपायुक्त लाहुल स्पीति सुमित खिमटा ने बताया कि पुलिस बीआरओ व रेस्कयू टीम के साथ सर्च अभियान चलाए हुए है।

बर्फबारी के चलते यातायात प्रभावित

भारी बर्फबारी के कारण यातायात भी प्रभावित हुआ है। सोमवार को बर्फबारी के कारण लाहौल घाटी से कुल्लू और चंबा की ओर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही अगले आदेश तक रोक दी गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.