Move to Jagran APP

Road Safety With Jagran: जिला कांगड़ा में सड़क हादसे रोकने के लिए प्रशासन ने बनाई योजना, ब्‍लैक स्‍पाट पर नजर

Road Safety With Jagran सड़क ठीक न होना व वाहन में तकनीकी दिक्कत आना ही दुर्घटना का कारण है। सबसे ज्यादा दुर्घटनाएं मानवीय गलतियों से होते हैं। लापरवाही से वाहन चलाना और नियमों को ताक पर रखकर चलना भी सड़क हादसों का मुख्य कारण है।

By Jagran NewsEdited By: Rajesh Kumar SharmaPublished: Tue, 29 Nov 2022 01:04 PM (IST)Updated: Tue, 29 Nov 2022 01:04 PM (IST)
हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के उपायुक्‍त निपुण जिंदल।

धर्मशाला, जागरण संवाददाता। Road Safety With Jagran, सड़क ठीक न होना व वाहन में तकनीकी दिक्कत आना ही दुर्घटना का कारण है। सबसे ज्यादा दुर्घटनाएं मानवीय गलतियों से होते हैं। लापरवाही से वाहन चलाना और नियमों को ताक पर रखकर चलना भी सड़क हादसों का मुख्य कारण है। प्रशासन ने लंबे समय से जिला कांगड़ा में ब्लैक स्पाट को दूर करने के लिए काफी काम किया है। सड़कों की हालत सुधारी है। वाहनों की नियमित जांच की जाती है व उनकी फिटनेट को जांचा जाता है। व्यवस्था में सुधार के लिए जिला प्रशासन योजना बना रहा है। सबसे बड़ी जरूरत अपने आपको समझने की है। जब तक हम नियमों का पालन नहीं करेंगे तब तक हादसों में सुधार नहीं होगा। जिला प्रशासन ने ब्लैक स्पाट पर काम किया है और लोक निर्माण विभाग को इन्हें सुधारने के निर्देश दिए हैं। दैनिक जागरण ने उपायुक्त कांगड़ा डा. निपुण जिंदल से बातचीत की। पेश हैं प्रमुख अंश-

loksabha election banner

ब्लैक स्पाट सुधारने के लिए जिला प्रशासन की क्या योजना है?

जिला प्रशासन ने सड़कों के सुधार के लिए प्रदेश सरकार से पत्राचार किया है। इसमें ब्लैक स्पाट को सुधारने के लिए बात की है। हर उपमंडल में ब्लैक स्पाट का सुधार किया जाएगा। इसे लेकर बजट का प्रविधान होगा। हालांकि पहले से ही कई ब्लैक स्पाट में सुधार किया है। मिशन मोड पर सरकार व जिला प्रशासन मिलकर काम कर रहे हैं। कई योजनाएं पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर शुरू की हैं। लोक निर्माण विभाग को सड़कों के सुधार के निर्देश दिए हैं।

हादसे रोकने के लिए प्रशासन ने क्या कदम उठाए हैं?

प्रशासन ने पुलिस के सहयोग से सड़क हादसों की रोकथाम के लिए कई कदम उठाए हैं। पुलिस भी हादसे रोकने के लिए गंभीर है। प्रशासन की ओर से शीघ्र जागरूकता अभियान छेड़ा जाएगा।

क्या अतिक्रमण भी है हादसों का कारण?

पहले अतिक्रमण के कारण हादसे होते थे लेकिन अब मानवीय चूक के साथ तेज रफ्तार सड़क दुर्घटनाओं का कारण बन रही है। प्रशासन ने शहर के भीड़ वाले क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाया है।

मानवीय हादसों में कैसे हो सुधार?

सड़कों की हालत में सुधार किया है। हादसों से बचने के लिए हमें अपने आप में सुधार करने की जरूरत है। पुलिस व प्रशासन अपने स्तर पर काम रहे हैं। सभी लोग यातायात नियमों का जरूर पालन करें।

आपकी जिले की जनता से क्या अपील रहेगी?

सभी लोग यातायात निमयों का पालन करें। जब हम सुरिक्षत होंगे तो दूसरों को भी सुरक्षित रख सकेंगे। एक-दूसरे की देखभाल करना हम सभी का दायित्व है। वाहन चलाते समय हम सभी को इस बात का ध्यान रखने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें: Himachal News: यातायात नियम तोड़े तो आइटीएमएस खुद करेगा चालान, धर्मशाला में 5 जगह के लिए स्वीकृति


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.