Move to Jagran APP

Himachal Election: BJP हर प्रत्याशी से लेगी फीडबैक, कश्‍यप बोले- काम नहीं आएगी कांग्रेस नेताओं की दिल्ली दौड़

Himachal Election 2022 भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा पार्टी शीघ्र ही हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव को लेकर समीक्षा बैठक करेगी। बैठक में सभी प्रत्याशियों से फीडबैक लिया जाएगा। हालांकि पार्टी पूर्ण रूप से आश्वस्त है

By Jagran NewsEdited By: Rajesh Kumar SharmaPublished: Sun, 27 Nov 2022 09:51 AM (IST)Updated: Sun, 27 Nov 2022 09:51 AM (IST)
Himachal Election: BJP हर प्रत्याशी से लेगी फीडबैक, कश्‍यप बोले- काम नहीं आएगी कांग्रेस नेताओं की दिल्ली दौड़
भाजपा विधानसभा चुनाव को लेकर समीक्षा बैठक करेगी।

शिमला, जागरण संवाददाता। Himachal Election 2022, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा पार्टी शीघ्र ही हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव को लेकर समीक्षा बैठक करेगी। बैठक में सभी प्रत्याशियों से फीडबैक लिया जाएगा। हालांकि, पार्टी पूर्ण रूप से आश्वस्त है कि इस बार प्रदेश में रिवाज बदलेगा और भाजपा पिछली बार से अधिक सीटें जीतकर नया रिवाज बनाएगी। प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार स्थापित होगी।

loksabha election banner

भारी मतदान ने दिया स्‍पष्‍ट संदेश

कश्यप ने कहा कि इस बार प्रदेश में भारी मतदान हुआ है। जनता के रुझान एवं उत्साह से स्पष्ट है कि लोगों ने इस बार प्रदेश में हुए विकास पर मुहर लगाई है। भाजपा की विधानसभा चुनाव के लिए गठित विभिन्न समितियों की बैठक कुछ दिन पूर्व परवाणू में हुई थी। इसमें चुनाव के दौरान किए कार्यों के लिए उनका आभार प्रकट किया गया। सदस्यों से सुझाव मांगे थे।

किसी काम नहीं आएगी दिल्‍ली की दौड़

सुरेश कश्‍यप ने कहा कुछ समितियों ने चुनाव से संबंधित सुझाव दिए थे जिन पर पार्टी ने अमल करने का आश्वासन दिया है और जो कमियां रह गई हैं उन्हें भी दूर किया जाएगा। कांग्रेस जनता के बीच अपना अस्तित्व खो चुकी है। आजकल कांग्रेस के सभी नेता दिल्ली दरबार में हाजिरी लगाकर अपनी-अपनी वरिष्ठता साबित करने का प्रयास कर रहे हैं। उनकी यह दिल्ली दौड़ किसी काम नहीं आएगी और हिमाचल में एक बार फिर भाजपा सरकार पूर्ण बहुमत के साथ बनेगी।

हिमाचल सहित गुजरात और दिल्‍ली भी जीतेंगे : सुरेश कश्‍यप

कश्‍यप ने कहा हम प्रदेश में रिवाज बदलने जा रहे हैं और पार्टी गुजरात एवं नगर निगम दिल्ली में भी जीत हासिल करेगी। प्रदेश में चुनाव समाप्त होने के तुरंत बाद भाजपा नेता दिल्ली नगर निगम चुनाव में कार्य करने चले गए हैं। 25 से अधिक नेता दिल्ली में काम कर रहे हैं। भाजपा निरंतर काम करने वाली राजनीतिक पार्टी है। भाजपा का कार्यकर्ता 365 दिन पार्टी एवं समाज के लिए काम करता है।

यह भी पढ़ें:

Himachal Election 2022: पोस्टल बैलेट की शिकायत लेकर चुनाव आयोग पहुंची कांग्रेस, सवा लाख वोट पर सियासत

Himachal Election Result: कांग्रेस को रिजल्‍ट से पहले ही सताया डर, MLA की खरीद फरोख्‍त रोकने को बनाई रणनीति


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.