Dalljiet Kaur: दो बेटियों के पिता हैं दलजीत कौर के होने वाले पति निखिल पटेल, रखते हैं इन चीजों का खास शौक
Dalljiet Kaur शालीन भनोट की एक्स वाइफ दलजीत कौर अपनी जिंदगी में नई शुरुआत करने वाली हैं। उन्होंने शुक्रवार सुबह सगाई कर लेने की जानकारी दी। आइये जानते हैं कि जिस शख्स से वह शादी करने वाली हैं वह कौन है और किन चीजों का शौक रखता है।
नई दिल्ली, जेएनएन। बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट शालीन भनोट का शो में टीना दत्ता (Tina Datta) के साथ लव-हेट का खूब ड्रामा देखने को मिला। आखिर में टीना के साथ शालीन का रिलेशन नहीं चला, लेकिन शो से बाहर उनकी एक्स वाइफ दलजीत कौर (Dalljiet Kaur) ने अपना प्यार ढूंढ लिया। दलजीत कौर अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गई हैं और वह एक बार फिर से शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। उन्होंने यूके बेस्ड निखिल पटेल से सगाई कर ली है।
दलजीत कौर ने शनिवार सुबह निखिल पटेल के साथ अपने रिलेशन को ऑफिशियल किया। उन्होंने बताया कि 3 जनवरी को नेपाल में निखिल के साथ उन्होंने सगाई कर ली। एक्ट्रेस की जिंदगी में दोबारा से प्यार ने दस्तक दी है। वह इसी साल मार्च में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। ऐसे में एक नजर डालते हैं उनकी लाइफ में एंट्री लेने वाले इस स्पेशल पर्सन पर।
कौन हैं निखिल पटेल?
दलजीत के होने वाले पति निखिल पटेल एक फाइनेंस कंपनी में काम करते हैं और यूके में रहते हैं। वह फिटनेस फ्रीक और दो बेटियों के पिता हैं। दोनों की ही यह आपस में दूसरी शादी है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, दलजीत शादी के बाद अफ्रीका स्थित नारोबी चली जाएंगी क्योंकि निखिल का काम वहीं पर है। शादी के बाद उनको काम के लिए वहां रहना है। काम खत्म होने के बाद दोनों लंदन चले जाएंगे, जहां निखिल का घर है।
कॉमन फ्रेंड के जरिये हुई थी मुलाकात
निखिल और दलजीत की पहली मुलाकात दुबई में कॉमन फ्रेंड के जरिये हुई थी। उस समय दोनों सिर्फ दोस्त थे। प्यार एक दूसरे को अच्छे से समझने के बाद हुआ। दलजीत ने कहा कि निखिल की दो बेटियां- अरियाना (13) और अनिका (8) हैं। अनिका अपनी मां के साथ रहती हैं, जबकि अरियाना, निखिल के साथ।
फिटनेस फ्रीक हैं निखिल
निखिल फिटनेस को लेकर काफी सजग हैं। 2019 में उन्होंने अपने फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन पर बहुत काम किया। इसका सबूत उन्होंने इंस्टाग्राम हैंडल पर दिया, जहां उन्होंने अपने फैट होने और फिट होने की जर्नी को तस्वीर में दिखाया है।
निखिल ने पोस्ट किया कि 1 जनवरी, 2019 को उनका वजन 79 किलो था। बॉडी फैट से 35 प्रतिशत ज्यादा। इसके पहले उन्हें बताया गया था कि वह प्री-डायबिटीक हैं और उन्हें हाई कोलेस्ट्रॉल की दिक्कत है।
ट्रैवलिंग के भी हैं शौकीन
निखिल घुमने के भी काफी शौकीन हैं। उन्होंने करीब 73 देशों का भ्रमण किया है। 10 साल से वह यूके में रह रहे हैं। कुछ साल उन्होंने जर्मनी में भी बिताए और शादी के बाद कुछ समय के लिए केन्या शिफ्ट होंगे।
यह भी पढ़ें: Dalljiet kaur: शालीन भनोट की एक्स वाइफ दलजीत कौर ने इस शख्स से की सगाई, जल्द लेंगी सात फेरे
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16: बिग बॉस से बेघर होते ही सुम्बुल ने शिव ठाकरे की खोली पोल, बोलीं- वह नहीं चाहते थे कि...