Ananya pandey: करण की पार्टी में मैचिंग ड्रेस में स्पॉट हुए बॉलीवुड के न्यूली रूमर्ड कपल, तस्वीरें आईं सामने
सोमवार की रात करण जौहर ने अपने घर पार्टी का आयोजन किया। इस बेश में बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने हिस्सा लिया। वहीं बॉलीवुड के न्यूली रूमर्ड कपल भी इस पार्टी में ट्विन करते नजर आए। अब पार्टी में शामिल हुए स्टार्स की कुछ वीडियो भी सामने आई हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। Karan Johar Bash: करण जौहर ने हाल ही में अपने घर पर एक पार्टी का आयोजन किया। इस बेश में बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटी पहुंचे। बॉलीवुड के रूमर्ड कपल भी इस बेश का हिस्सा रहे। जिसमें अनन्या पांडे-आदित्य रॉय कपूर और जाह्नवी कपूर-शिखर पहाड़िया शामिल हैं। अनन्या और आदित्य ने इस दौरान ब्लैक आउटफिट में स्टाइल स्टेटमेंट देते नजर आए। जान्हवी ने इस पार्टी में मिनी ड्रेस पहनी थी तो वहीं शिकर पहाड़िया कैजुअल लुक में पार्टी में शामिल हुए।
करण के घर से बाहर निकलते हुए स्पॉट हुए स्टार्स
इंस्टाग्राम पर वीरल भयानी ने एक वीडियो शेयर किया। जिसमें अनन्या और आदित्य अलग-अलग कारों में करण के घर से निकलते नजर आ रहे हैं। इस दौरान अनन्या स्ट्रैप वाली ब्लैक बॉडीकॉन ड्रेस पहनी नजर आ रही हैं और इसके साथ उन्होंने हार्ट चोकर नेकपीस पेयर किया है। पैपराजी को देख अनन्या हाथ हिलाती नजर आ रही हैं। वहीं आदित्य इस दौरान कैजुअल लुक में नजर आए। उन्होंने ब्लैक कैप और ब्लैक टी-शर्ट पहनी हुई थी। घर से बाहर निकलते के बाद उन्होंने फोटोग्राफर्स को थम्सअप भी किया।
फैंस ने किया रिएक्ट
इस क्लिप पर फैंस के अलग-अलग रिएक्शन आए हैं। एक फैन ने लिखा, 'ब्यूटीफुल कपल'। एक अन्य ने लिखा, 'एन्नी इज ब्यूटीफुल एंड टैलेंटेड'। एक यूजर ने लिखा, 'आदित्य खुद की कार क्यों नहीं लाया'। वहीं इस पार्टी में जाह्नवी कपूर भी शिखर पहाड़िया के साथ स्पॉट हुईं। जान्हवी इस दौरान ब्लश करती नजर आईं।
View this post on Instagram
अन्नया ने आदित्य को बताया हॉट
कॉफी विद करण के सातवें सीजन में करण ने अनन्या से सवाल किया था कि उनके और आदित्य के बीच क्या चल रहा है। करण ने कहा था, 'मैंने अपनी पार्टी में कुछ देखा था', पर अनन्या ने इसपर जवाब दिया, 'नहीं नहीं नहीं, आपने कुछ नहीं देखा'। इस दौरान अनन्या ने अपने क्रश के बारे में बताते हुए कहा, 'मुझे आदित्य राय कपूर हॉट लगते हैं।'
अनन्या के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
अनन्या फिलहाल फिल्म 'खो गए हम कहां' की शूटिंग में बिजी हैं। वहीं एक्ट्रेस आयुष्मान खुराना और विद्या बालन की साथ फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' में भी नजर आएंगी।
यह भी पढ़ें: Pathaan 2: 'पठान' के बाद पठान 2 में जलवा दिखाएंगे शाह रुख खान! सीक्वल पर बोले किंग खान- 'मेरे लिए गर्व की बात'
यह भी पढ़ें: विराट कोहली संग पीएम मोदी के गुरु के आश्रम पहुंचीं अनुष्का, रजनीकांत भी जा चुके हैं दर्शन के लिए