Move to Jagran APP

अरविंद केजरीवाल को धमकी देने के आरोप में मनोज तिवारी समेत कई भाजपा नेताओं के खिलाफ राज्य चुनाव आयोग में शिकायत

Delhi MCD Election दिल्ली में निगम चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच राजनीति तेज है। आप का आरोप है कि भाजपा दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की हत्या की साजिश रच रही है। वहीं भाजपा ने भी आरोपों पर पलटवार किया है।

By Jagran NewsEdited By: Aditi ChoudharyPublished: Fri, 25 Nov 2022 10:28 AM (IST)Updated: Fri, 25 Nov 2022 02:45 PM (IST)
अरविंद केजरीवाल को धमकी देने के आरोप में मनोज तिवारी समेत कई भाजपा नेताओं के खिलाफ शिकायत

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। Delhi MCD Election 2022: दिल्ली में निगम चुनाव और गुजरात में विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी और भाजपा आमने-सामने है। दोनों पार्टियों के बीच जमकर आरोप-प्रत्यारोप जारी है। इस बीच आम आदमी पार्टी ने भाजपा सांसद मनोज तिवारी समेत अन्य नेताओं के खिलाफ सीएम केजरीवाल को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए राज्य चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज करवाई है।

loksabha election banner

शुक्रवार को 10 बजे प्रेस वार्ता में मनीष सिसोदिया ने कहा कि भाजपा के सांसद मनोज तिवारी ने कल जिस तरह से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को धमकी दी है उससे साफ है कि भाजपा अरविंद केजरीवाल की हत्या कराना चाहती है। भाजपा अब अन्य हथकंडे अपनाने में असफल रही है, इसलिए यह साजिश रच रही है। मनोज तिवारी ने सीएम को हत्या की धमकी दी है। इसकी पूरी जांच होनी चाहिए।

चुनाव आयोग से मनोज तिवारी की शिकायत करेगी भाजपा

मनीष सिसोदिया ने प्रेस वार्ता में कहा कि हम भाजपा के खिलाफ चुनाव आयोग और पुलिस में शिकायत करेंगे। यह बड़ा सवाल है कि मनोज तिवारी को कैसे पता है कि अरविंद केजरीवाल पर हमला होने जा रहा है। साफ है कि उनकी ओर से योजना बनाई जा रही है। डिप्टी सीएम ने कहा कि दिल्ली में नगर निगम चुनाव और गुजरात में जिस तरह विधानसभा चुनाव के लिए माहाैल बना हुआ है, इससे भाजपा बुरी तरह घबराई हुई है। उसे दोनों जगह आम आदमी पार्टी की जीत साफ दिख रही है।

आप कार्यकर्ता की मौत पर राजनीति तेज

दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए टिकट न मिलने पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता संदीप भारद्वाज द्वारा आत्महत्या कर लेने पर मनीष सिसोदिया ने कहा कि यह बहुत ही दुखद घटना है, मगर इसे टिकट से नहीं जोड़ सकते हैं, यह ठीक नहीं है।

भाजपा ने आप को ठहराया मौत का जिम्मेदार

वहीं, दूसरी तरफ भाजपा ने सिसोदिया के सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने प्रेस वार्ता में टिकट न मिलने से नाराज आप कार्यकर्त्ता संदीप भारद्वाज की आत्महत्या की घटना को लेकर आप पर निशाना साधा है। मनोज तिवारी ने कहा कि आप कार्यकर्ता की मौत आत्महत्या नहीं हत्या है। वह आप के संस्थापक सदस्य थे। टिकट के दावेदार थे। उनकी जगह पैसे लेकर किसी और को टिकट दे दिया गया।

आप पर निगम चुनाव में टिकट बेचने का आरोप

मनोज तिवारी ने कहा कि आप कार्यकर्ता को आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया गया। किसी को आत्महत्या के लिए मजबूर करना भी हत्या है और इसके लिए आप के मुखिया जिम्मेदार हैं। भाजपा सांसद ने कहा कि कार्यकर्ता की मौत पर कुछ बोलने की जगह आप नेता रटा रटाया स्क्रिप्ट पढ़ रहे हैं। टिकट बेचे जाने से आप कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। विधायक को मार रहे हैं। दिल्ली में इस तरह की स्थिति की कल्पना नहीं की जा सकती है। भाजपा चुप नहीं बैठेगी। भाजपा के लिए प्रत्येक व्यक्ति का जीवन महत्वपूर्ण है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.