Move to Jagran APP

Delhi MCD Election: निगम चुनाव में 20 कमजोर सीटों के लिए AAP ने बनाया प्लान, कार्यकर्ताओं को समझाया समीकरण

Delhi MCD Election 2022 दिल्ली में 4 दिसंबर को एमसीडी चुनाव के लिए मतदान होंगे और सात दिसंबर को मतगणना होगी। इस बीच आम आदमी पार्टी ने निगम चुनाव में 200 सीटें जीतने का दावा किया है। कमजाेर सीटों पर पार्टी के नेताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है।

By V K ShuklaEdited By: Aditi ChoudharyPublished: Sun, 27 Nov 2022 04:02 PM (IST)Updated: Sun, 27 Nov 2022 04:02 PM (IST)
Delhi MCD Election: निगम चुनाव में 20 कमजोर सीटों के लिए AAP ने बनाया प्लान, कार्यकर्ताओं को समझाया समीकरण
Delhi MCD Elections 2022: 20 सीटों पर AAP ने बनाया जीत का प्लान

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली नगर निगम चुनाव में जीत को लेकर आम आदमी पार्टी पुरजोर कोशिश में है। कमजाेर सीटों पर माहौल बनाने के लिए पार्टी के नेताओं ने पूरी ताकत लगा दी है। इन सीटों पर चुनाव प्रचार तेज कर दिया गया है। प्रत्याशी के अलावा संगठन ने अपने स्तर पर भी इन सीटों पर प्रचार अभियान तेज कर दिया है। इन सीटों पर पार्टी की ओर से डोर टू डोर अभियान शुरू कर दिया गया है।

loksabha election banner

20 सीटों पर खुद को कमजोर मान रही AAP

पार्टी के प्रदेश संयोजक गोपाल राय कहते हैं कि कुछ दिन पहले चुनाव प्रचार को लेकर सर्वे कराया गया था, जिसमें 20 के करीब जिन सीटों पर प्रचार अभियान कमजोर था, उसे बेहतर कर दिया गया है। अब सीटों के नाम बताने का कुछ लाभ नहीं है। ये सीटें बाहरी, पश्चिमी और दक्षिणी दिल्ली की थीं।

200 से अधिक सीट लाने का लक्ष्य

इन सीटों पर केजरीवाल की सरकार और केजरीवाल का पार्षद अभियान पर अधिक फाेकस किया जा रहा है। आम आदमी पार्टी दिल्ली नगर निगम चुनाव भारी मतों से जीतने का लक्ष्य लेकर चुनाव मैदान में उतरी हुई है। पार्टी का लक्ष्य 250 सीटों में से 200 से अधिक सीटें जीतने का है। पार्टी मान रही है कि जनता का रुख उनके पक्ष में है।

2017 के अलग 2022 का दिल्ली निगम चुनाव 

पार्टी के रणनीतिकारों की मानें तो यह चुनाव पिछले चुनाव से बिल्कुल अलग है। 2017 में दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार आए हुए दाे साल ही हुए थे और उस समय उपराज्यपाल द्वारा लगाए जा रहे अड़ंगों के चलते बहुत काम भी नहीं हो सका था। अब दिल्ली में आप की सरकार काे सात साल पूरे हो चुके हैं। जनता से जुड़े बहुत काम पूरे हो चुके हैं, जिनका लाभ सीधे तौर पर जनता काे मिल रहा है। इससे जनता में आम आदमी पार्टी के प्रति विश्वास बढ़ा है। लोगों में यह विश्वास कायम हो गया है कि आम आदमी पार्टी जो कहती है वह करती है।

Delhi MCD Elections 2022: CM केजरीवाल ने भाजपा पर ली चुटकी, बोले- निगम चुनाव में वीडियो बनाने का काम देगी जनता

दिल्ली में जेपी नड्डा का AAP पर हमला, बोले- जेल में खुलवा दिया मसाज सेंटर, रेपिस्ट अब थेरिपिस्ट हो गए हैं


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.